Monday, March 15, 2010

उस्ताद और शागिर्द

यह शागिर्द ने साज़ छेड़ा:

ए महबूब यह क्या इनसाफ़ तूम्हारा,
ज़रा सी गुस्ताख़ी की सज़ा
इस वफ़ा-ए-ज़िन्दगी को मिली|

- रामेश

यह उस्ताद ने अलाप, जोड़, झाला पेश किया:

जानेमन, ज़रा सी ग़ाफ़िलियत के आवेज़ में
वफ़ा-ए-ज़ीस्त का खात्मा,
वाक'ई संगदिल सनम हो तुम!

माना कि ज़रा सी की हमने गुस्ताख़ी,
पर जुर्माना वफ़ा-ए-ज़ीस्त,
ए पत्थर के सनम?

मेरी मासूम ग़लती और आपके ख़ौफ़नाक ज़लज़ले
अपनी नादानियत से लिपटकर काँप रहा हूँ मैं

हुई हमारी ज़रा सी चूक,
आई तुम्हारी सज़ा-ए-दुख
ए संगदिल सनम,
गई हमारी पशेमनी झुक

वफ़ा से लब्रेज़ मेरा जनम,
दया से परहेज़ मेरे सनम,
ज़रा सी चूक जाने अनजाने और,
सज़ा हैरत अंगेज़, फूटे करम!

मेरी महीन सी ग़लती और
सर कलम करने पर
उतर आते हैं वह,
उनकी हर ख़ता
महज़ एक अन्दाज़ है

- मुश्ताक़ अली ख़ाँ बाबी

Thursday, March 11, 2010

तराज़ू

आपकी ज़रा सी अहसान फ़रामोशी,
ज़िन्द्गी के तराज़ू पर मेरी तमाम वफ़ा
से भारी पड़ गई

रामेश

કવિતા

જિન્દગીના કચવાટની
શીલા ભેદીને અનાયાસે
ઝરતા મોતીબિન્દૂની
માળા -‍ એજ કવિતા

- મુશ્તાક બાબી

Monday, March 1, 2010

तराज़ू / ترازو

ज़िन्दगी के टेढ़े तराज़ू में
एक तरफ़ झूठ की बुनियाद पर खड़ी इमारतें
तो दूसरी तरफ़ क़तरे क़तरे को मॊहताज ईमान

मुश्ताक़

زندگی کے ٹیڑھے ترازو میں
ایک ترف جھوٹھ کی بنیاد پر کھڑی یمارتےں
تو دوسری ترف قترے قترے کو محتاج ایمان

مشتاق

तराज़ू / ترازو

ज़िन्दगी के टेढ़े तराज़ू में
एक तरफ़ आपके झूठे वायदे
दूसरी तरफ़ यह झुलसती प्यास

मुश्ताक़

زندگی کے ٹیڑھے ترازو میں
ایک ترف آپکے جھوٹھے وایدے
دوسری ترف یہ جھلستی پیاس

مشتاق

तूफ़ानों से पेश्तर / توفانوں سے پیشتر

आजिज़ आ गए हम आपकी ख़ामोशी से
कहीं यह तूफ़ानों से पेश्तर सुकून तो नहीं?

मुश्ताक़

آجز آ گئے ہم آپکی خاموشی سے
کہیں یہ توفانوں سے پیشتر سکون تو نہیں

مشتاق

इल्ज़ाम / الزام

'तन्हा' मिलते ही बेईमान हो जाते हैं इरादे उनके,
जो इस शराफ़त से इल्ज़ाम मेरी बेगुनाह गर्म साँसों पे लगाते हैं

आशिक़ा 'तन्हा'

‘تنہا‘ ملتے ہی بےایمان ہو جاتے ہےں ارادے انکے
جو اس شرافت سے الزام میری بیگناہ گرم سانسوں پے لگاتے ہےں

آشقا ‘تنہا‘