Friday, December 3, 2010

पाल लो एक रोग

पाल लो एक रोग नादान ज़िन्दगी के वास्ते,
सिर्फ़ सेहत के सहारे ज़िन्दगी कटती नहीं|

- फ़िराक़ गोरखपुरी

Exuberance

Exuberance is better than taste.

- Gustave Flaubert

दोस्ती से डरते हैं

यूँ तो हम ज़माने में कब किसी से डरते हैं
~~आदमी के मारे हैं, आदमी से डरते हैं...

जब न होश था हमको, दुश्मनी से डरते थे ~~
अब होश आया है, तो दोस्ती से डरते हैं...

- ख़ुमार बाराबंकी

उनके तसव्वुरात

उनके तसव्वुरात का अल्लाह रे करम ~~
तन्हा ना एक लम्हे को रहने दिया मुझे

- मसरूफ़ आलम

चन्द मासूम पत्तों का ल

चन्द मासूम पत्तों का लहू है फ़ाकिर ~~
जिसे महबूब के हाथों की हीना कहते हैं

- सुदर्शन 'फ़ाकिर'

Stained glass windows

People are like stained glass windows. They sparkle and shine when the sun is out, but when the darkness sets in, their true beauty is revealed only if there is light from within.

सहरा-ए-तन्हाई

गीला तौलिया है यह मेरा दिल,
तुम्हारे बेदर्द हाथों में,
सन्नाटे में गर्क़ है महफ़िल,
रहम क्यों झाँके आँखों में,
आखिर निचोड़ ही दिया ऐ संगदिल,
सहरा-ए-तन्हाई अब है मेरी मन्ज़िल|

- मुश्ताक़