Thursday, March 18, 2010

जब रात सो जाती है

जब रात सो जाती है,
और मसरूफ़ रूहें
ढूँढ़ती हैं अपनी पहचान,
वह महफ़ूज़ से
सम्भलती है
ज़िन्दगी के अहसान

- नुज़्हत

लाज आती है

लाज आती है कहने में,
कहीं तुम ग़ुस्सा न हो,
डर लगता है इशारों से,
कहीं तुम ग़लत न पढ़ लो|

वादे तो तब होती हैं जनाब,
जब भी लाज की बातें होती हैं.
इन्तेज़ार में जी लूँ पूरी ज़िन्दगी
इक्रार करने में डर जो लगता है|

- चैत्रा प्रसाद

Monday, March 15, 2010

साया

दु'आ मेरी वह साया है तुम्हारा,
जो मौसम की बेतुकी हरकतों
का मोहताज नहीं

This is Max's Benediction to me!

यह अश्क़ नहीं

यह अश्क़ नहीं, यह मेरी रुह का पसीना है,
जिहाद जो पुकारी है उसने मेरी अधूरी इनसानियत पे

- मुश्ताक़

काश दिल को

काश दिल को मेरे ज़ुबाँ अगर होती
तमाम उम्र एक ख़ालिश बयाँ मगर होती,
ख़ाकसे ढेर को कोई न टटोले, पर
यह दकह, यह जलन अयान लहर होती

- मुश्ताक़

मुक़ाबला रहा है

मुक़ाबला रहा है मेरा हालात के साथ,
और हादसा क्यों न हो सदमात के साथ,
हरफ़न मौला हर खु खुश,
यह कफ़िला क्यों न हो बरसात के साथ

- मुश्ताक़

तेरी गोद में

चाँद मेरी उंगली पकडे चलता है,
सितारे पीछे हो जाते हैं,
बदन चमन सारा बन जाता है,
चहरा बाग़ जैसे महकता है,
ग़म सारे धुआँ हो जाते हैं,
दर्द के बादल छँट जाते हैं,
तेरी गोद में सर रखते ही -
सारा आलम जन्नत हो जाता है.

आशिक़ा 'तन्हा'